किशनगंज/प्रतिनिधि
महिला के साथ मारपीट करनेवाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला थाना पुलिस ने दिघलबैंक पुलिस की मदद से तुलसिया निवासी चंद्रकांत सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताते चलें कि गत 26 मार्च को आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर तुलसिया निवासी विनीता देवी के पति की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। विनीता जब पति को बचाने के लिए पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट किया था। लेकिन स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिलने पर विनीता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर महिला थाने में कांड संख्या 31/25 दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।
Author: News Lemonchoose
Post Views: 135





























