किशनगंज:चोरी मामले में छापेमारी करने गई पुलिस पर आरोपी और परिजनों ने किया हमला

SHARE:


किशनगंज/प्रतिनिधि


खगड़ा रेड लाइट के पास वार्ड संख्या 33 में रविवार को चोरी के एक मामले में छापेमारी करने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया।हमले में चार पुलिस कर्मी को आंशिक रूप से चोटें आई है।
घायल पुलिसकर्मियों में अवर निरीक्षक पुष्पांजलि भारती, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक सुधीर कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार और प्रशिक्षु अवर निरीक्षक नीतीश कुमार शामिल हैं। सभी सदर थाने में तैनात हैं।पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इतना ही नहीं एक महिला पुलिस कर्मी के साथ धक्का मुक्की भी की और झाड़ू चप्पल से पिटाई की। आरोपियों ने मौके से निकल रहे पुलिसकर्मियों की गाड़ी पर भी हमला कर दिया और पुलिस के वाहन का गेट खोल दिया। आरोपी पुलिस के वाहन से एक पुलिस कर्मी को निकालकर उसकी पिटाई तक करने लगे।सूचना मिलते ही एसडीपीओ वन गौतम कुमार,सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन सहित बड़ी संख्या में पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

घटना के बाद एक महिला को हिरासत में लिया गया है।एसपी सागर कुमार ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में मामूली नोंक झोंक हुआ है।

मौके से एक महिला को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ जारी है।26 अगस्त को शहर के लाइन मोहल्ले में विकास गुप्ता के घर से 15 लाख रुपए मूल्य के जेवरात व नगदी 60 हजार रुपए चोरी की घटना घटी थी।

घटना उस वक्त घटी थी जब विकास गुप्ता की बहन अनुराधा जायसवाल तीज पर्व मनाने अपने लाइन स्थित मायके आई थी।मामले को लेकर सदर थाने में कांड संख्या 485/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।इसी मामले के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस खगड़ा पहुंची थी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!