किशनगंज /प्रतिनिधि
जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर रविवार को किशनगंज के अंजुमन इस्लामिया प्रांगण में कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे जहा पार्टी के नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।कार्यक्रम में खास तौर पर मुस्लिम समाज के उलेमाओं को बुलाया गया था ताकि मुस्लिम मतदाताओं को रिझाया जा सके।मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने के लिए विशेष टोपी का वितरण किया गया ।
यही नहीं सभा में मौजूद लोगों को पैगम्बर मोहम्मद साहब और धर्म का हवाला भी प्रशांत किशोर के द्वारा दिया गया।सभा में आने वाले लोगों के लिए नाश्ते आदि की व्यवस्था भी की गई थी।जहा नाश्ता का वितरण किया जा रहा था वहां भीड़ उमड़ पड़ी और लोग एक दूसरे को धक्का देते हुए देखे गए।
यही नहीं कुछ लोगो ने कहा कि उन्हें 500 रुपया और खाना खिलाने की बात कह कर कार्यक्रम में लाया गया था लेकिन उन्हें रुपया नहीं मिला ।जिससे लोग काफी आक्रोशित दिखे।यही नहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मदरसा के छोटे छोटे बच्चों को लाया गया था जिनसे प्रशांत किशोर का स्वागत करवाया गया।
इस दौरान कुछ लोगों ने कहा कि टोपी बांटकर प्रशान्त किशोर सियासत की वैतरणी पार करना चाहते है लेकिन सीमांचल का मुसलमान किसी के झांसे में नहीं आने वाला है।






























