शक्तिपीठ कामख्या से पहुंचे पुरोहित
कलश का हुआ विसर्जन
हर हर महादेव, जय महाकाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ पूरा क्षेत्र
किशनगंज/प्रतिनिधि
शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में दो दिवसीय महाकाल महोत्सव गुरुवार से शुरू हो गया। वार्षिक महोत्सव शुक्रवार को संपन्न होगा।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाकाल महोत्सव मनाए जाने को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। महाकाल महोत्सव को लेकर मंदिर के अंदर व मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। महाकाल मंदिर के सदस्य पूजा को सफल बनाने में जुटे हुए थे।

मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत ने बताया कि इस बार महाकाल महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष पुराने मूर्ति का विसर्जन कर महाकाल महोत्सव के दिन नये मूर्ति की स्थापना कर पूजा-अर्चना की जाती थी लेकिन विगत वर्ष से पत्थर की प्रतिमा स्थापित होने के बाद सिर्फ कलश का विसर्जन किया जाता है।
गुरुवार को महाकाल मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के साथ कलश को प्रेमपुल के पास नदी में विसर्जित किया गया। जिसमे भक्त जय महाकाल का जयकारा लगा रहे थे।।वही संध्या में हवन आरती आदि पूजा की जाएगी।11 जुलाई को पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महाकाल बाबा की पूजा-अर्चना शक्तिपीठ कामख्या से आए मंहतों खगेन कृष्ण शर्मा व पवन शर्मा द्वारा की जाएगी।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजेश दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष भोपाल झा, उपाध्यक्ष शंकर केशरी,डॉ अमित राज,डॉ श्रीमंत गौतम, अमन शर्मा ,संयुक्त सचिव दिया चारूस्त,रिया,रूपा शर्मा,नवींन ठाकुर, कोषाध्यक्ष सत्यम चारूस्त, सहायक कोषाध्यक्ष मीरा सिन्हा मनोज, सत्यम चारुस्त कोषाध्यक्ष सहित दर्जनों भक्त मौजूद थे।
