किशनगंज/प्रतिनिधि
ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।मामले में पीड़ित महिला रिजवाना बेगम ने आरोपी पति के विरुद्ध महिला थाने में आवेदन देकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला की शादी चार वर्ष पूर्व पौआख़ाली निवासी इब्राहिम से हुई थी।शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा।करीब दो वर्षों तक सब अच्छे से चलता रहा।इस बीच एक बच्ची भी हुई।
कुछ दिन बीत जाने के बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया।बेटी के जन्म लेने के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे।दहेज की रकम के रूप में 3 लाख रुपए नगद व एक बुलेट की मांग की जाने लगी।पीड़िता दहेज मांगने का विरोध करने लगी।विरोध करने पर ससुराल के लोगों ने पीड़ित महिला को धमकी देते हुए अपने बेटे की दूसरी शादी करने की बात कहने लगे।कुछ दिन बाद विवाहिता महिला ने अपने मायके वालों को सूचना दी। मायके वाले बेटी के घर पहुंचे।काफी समझाने बुझाने के बाद विवाहिता महिला ठीक से रहने लगी।
लेकिन कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले महिला को दोबारा से दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगें।इस बीच महिला गर्भवती हो गई।कुछ दिनों बाद पीड़िता महिला का पति कही बाहर चले गया।महिला के पति की अनुपस्थिति में ससुराल वाले महिला के साथ मारपीट करने लगे और घर से निकाल दिया।महिला किसी तरह अपने मायके पहुंची।इसके बाद से महिला अपने मायके में ही रह रही है। महिला के पति व ससुराल वाले भी महिला की खोज खबर नहीं ले रहे है।थक हार के महिला न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची।महिला थाने में पीड़ित महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज के अनुसंधान प्रारंभ के दिया गया है।