बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत
जमीनी विवाद मामले मे दो पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमे महिला सहित कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।जिसका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे किया गया वहीँ घायलों कि गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज हेतु किशनगंज रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार अलताबारी गांव मे जमीनी विवाद मामले को लेकर दो पक्ष मे खुनी संघर्ष उत्पन्न हो गया। वहीँ इस घटना मे दोनों पक्ष के लोगों के द्वारा बहादुरगंज थाना मे कांड दर्ज करवाकर न्याय कि फरियाद पुलिस पदाधिकारी से लगाई है।
थानाध्यक्ष बहादुरगंज निशाकांत कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष से दो -दो लोग गंभीर रुप से जख्मी होने कि सुचना मिली है। वहीँ दोनों पक्ष के द्वारा कांड दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच एवं अग्रतर कार्यवाही मे जुट गयी है।
Post Views: 22