राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,आम लोगों का कामकाज ठप

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

टेढ़ागाछ/किशनगंज/मनोज कुमार

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर टेढ़ागाछ में विगत 4 मार्च से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।जिसके कारण अंचल कार्यालय सहित पंचायतों में राजस्व का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। कर्मचारी संघ ने 17 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर सरकार के नीतियों का विरोध किया है, कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कर्मचारियों की ग्रेड पे में 2800 रुपये की वृद्धि और अपने गृह जिले में पदस्थापन की मांग शामिल है।

कर्मचारियों का कहना है कि ना तो उन्हें सम्मानजनक ग्रेड पे मिल रहा है और ना ही अन्य सुविधाओं का लाभ, ऐच्छुक स्थांतरण का लाभ नहीं मिलने से वे घर से दुर काम करने को मजबूर है।कर्मचारियों की हड़ताल के चलते न केवल अंचल कार्यालय बल्कि पंचायतों में भी आम जनता का कार्य प्रभावित हो रहा है। भूमि संबंधित कार्य, नामांतरण, खाता सुधार और अन्य सरकारी सेवाएं पूरी तरह से बाधित हो गई है।

हड़ताल के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, और पंचायत के विभिन्न कार्य रुकने से लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।राजस्व कर्मचारि विशाल कुमार का कहना है कि जब तक हम लोगों की मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

इस हड़ताल से न केवल सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में विकास के कार्यों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें उचित है और सरकार को इन पर शीघ्र विचार करना चाहिए।इस मौके पर कर्मचारी विशाल कुमार ,सतीश कुमार, रवि रंजन कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a comment

राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,आम लोगों का कामकाज ठप