बहादुरगंज में पुलिस के द्वारा विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को नारी सशक्तिकरण एवं साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक

SHARE:

गुरूजी की भूमिका मे दिखे अंचल पुलिस निरीक्षक एवं अपर थानाध्यक्ष बहादुरगंज।

नारी सशक्तिकरण एवं साइबर अपराध संबंधित बच्चों को दी गयी जानकारी।।

बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत

बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर बहादुरगंज थाना कि पुलिस द्वारा मंगलवार को +2 प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बहादुरगंज पहुंचकर उपस्थित बच्चों को साइबर क्राइम एवं नारी सशक्तिकरण के संदर्भ मे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जहां इस दौरान अंचल पुलिस निरीक्षक बहादुरगंज कैप्टेन संजय पाण्डेय एवं अपर थानाध्यक्ष बहादुरगंज अमित कुमार ने संयुक्त रुप से मौजूद छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के उपायों को जहां बतलाया गया वहीँ नारी सशक्तिकरण के संदर्भ मे विस्तृत जानकारी भी उन्हें दी गयी।


संदर्भ मे जानकारी देते हुए अंचल पुलिस निरीक्षक कैप्टेन संजय पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र मे आमजनों के साथ पुलिस का सामंजस्य बेहतर तरीके से बनाये रखने व अपराध पर त्वरित कार्यवाही करने के उद्देश्य से बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रत्येक वर्ष पुलिस सप्ताह का आयोजन कर आमजनों के साथ सहभागिता निभाते हुए विभिन्न क्रियाकलाप का आयोजन पुलिस विभाग द्वारा कराया जाता है।

ताकि आमजन अधिक से अधिक जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारियों को समझकर पुलिस को सहयोग करते हुए एक अच्छे समाज के निर्माण मे अपनी भूमिका निभा सके। इसी क्रम मे आज बहादुरगंज थाना कि पुलिस द्वारा +2 प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बहादुरगंज पहुंचकर मौजूद बच्चों को इन दिनों क्षेत्र मे घटित हो रही विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड संबंधित जानकारी देते हुए उन्हें साइबर फ्रॉड से बचाव के संदर्भ मे जागरूक करने कि पहल कि गयी।

वहीँ मौक़े पर ही बहादुरगंज थाना मे पदस्थापित महिला हेल्प डेस्क प्रभारी पी एस आई सावित्री कुमारी के माध्यम से मौजूद बच्चों को नारी सशक्तिकरण के शाब्दिक अर्थ सँग उनके महत्व को बताया।साथ ही समाज मे नारियों के सशक्त भागीदारी पर भी प्रकाश डाला।


मौक़े पर मौजूद अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि आज के जमाने मे छात्राओं को घरेलू हिंसा एवं नारी अत्याचार के खिलाफ सजग होना आवश्यक है। महिलाओ के लिए थाने मे महिला हेल्प डेस्क सहित महिला पुलिस पदाधिकारी भी तैनात है।कभी भी कोई भी समस्या हो तो बेहिचक पुलिस कि सहायता ले।वहीँ अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बी एन एस एस क़ानून के चैप्टर पांच कि जानकारी छात्राओं को भी दी गयी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!