मुरलीधर झा /दिघलबैंक/किशनगंज
प्रत्येक शनिवार को स्थानीय स्तर पर जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद के मामलों का निपटारा किया जाता है।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष प्रत्येक शनिवार को हर हाल में थाना स्तर पर जनता दरबार आयोजित करने तथा जनता दरबार में अनिवार्य रूप से भाग लेने का आदेश दिया है।
इसी को लेकर शनिवार को दिघलबैंक थाने में थानाध्यक्ष सुमेश कुमार व अंचल पदाधिकारी गरिमा गीतिका के निर्देशन में एवं राजस्व कर्मचारी की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
थानाध्यक्ष ने कहा की शनिवार को दरबार में जमीन से सबंधित कुल नए 3 मामले आये औऱ सभी मामले की जाँच पड़ताल की गयी जिसका निष्पादन अगले शनिवार को किया जायेगा।






























