किशनगंज में सास और बहु के बीच झड़प में 2 माह के बच्चे की हुई मौत, आरोपी सास को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

SHARE:

किशनगंज /ठाकुरगंज /प्रतिनिधि

किशनगंज जिले के आदर्श थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के पटेसरी पंचायत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सास बहु के झगड़े में एक मासूम की जान चली गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आदर्श थाना क्षेत्र के पटेसरी पंचायत का है। जहां नुसैद आलम की पत्नी तेजुन निशा और उनके सासुमा के बीच हो रहे झगड़े में उनके बच्चे को उठाकर उसकी सास ने फेक दिया। जिससे 2 माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, आनन फानन में बच्चे को अस्पताल में एडमिट कराया गया मगर ईलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई है।

घटना के बाद सास नूरसवा बेगम के खिलाफ पीड़ित बहु और बेटे ने थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने जांच में जुट गई थी। जहां आरोपी सास को आज गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए एसडीपीओ 2 मंगलेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की है। जिसमें प्रथम दृष्टिकोण में मालूम चला कि झगड़े के कारण यह हादसा हुआ है। जिसको लेकर पुलिस की जांच की जा रही है। आरोपी सास को पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया है

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!