Search
Close this search box.

किशनगंज:जदयू का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता बैठक में हुए शामिल

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें


बहादुरगंज (किशनगंज) निशांत

स्थानीय डाक बंगला परिसर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के एकदिवसीय कार्यकर्ता समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष हरिहर पासवान ने की एवं मंच संचालन नगर पार्षद सह जदयू अध्यक्ष बन्टी सिन्हा ने किया।

बैठक के दौरान उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष मास्टर मुजाहिद आलम ने कहा कि संगठन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़े साथ ही नीतीश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

बैठक को सम्बोधित करते हुए बहादुरगंज विधानसभा प्रभारी पवन मिश्रा ने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर जोर दे ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज हो सके।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय फिरोज अंजुम व प्रो बुलंद अख्तर हाशमी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एहतेशाम अंजुम, महिला जिलाध्यक्ष जानकी सिन्हा, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सिकंदर हयात शैली, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नूर इस्लाम नूरी, जिला उपाध्यक्ष विजय झा, जियाउर्रहमान, जिला महासचिव रियाज अहमद, नजीरूल इस्लाम, आई एच आरज़ू, जयनारायण सिन्हा, मुजफ्फर हुसैन, करण लाल गणेश, मुकेश सिन्हा, उमा प्रसाद सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a comment

किशनगंज:जदयू का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता बैठक में हुए शामिल

× How can I help you?