डीएम तुषार सिंगला ने गलगलिया चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

जिलाधिकारी तुषार सिंगला द्वारा सोमवार रात्रि में गलगलिया चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में आने वाले सभी वाहनों का पूरी जांच की जायेगी . इसके लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कारवाई करने का निदेश दिया गया। इस चेक पोस्ट को मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट के रूप में विकास किया जा रहा है ।

जिसके अन्तर्गत सभी प्रर्वतन संबंधी विभागों को एक साथ कार्य करने में आसानी होगी। इसके लिए परिवहन विभाग, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, खनिज संसाधन विभाग , राजस्व विभाग को आवश्यक कारवाई करने का निदेश दिया गया।

चेक पोस्ट पर 24×7 सतत् निगरानी रखा जायेगा इसके लिए सीसीटीवी अधिष्ठापन आवश्यक पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति एवं अत्याधुनिक मशीनों का अधिष्ठापन करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!