Search
Close this search box.

किशनगंज : अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा संस्कार महोत्सव सह वार्षिक समारोह का किया गया आयोजन,भक्तिमय हुआ माहौल

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज/प्रतिनिधि

नजरपुर पंचायत अंतर्गत मैदानपुर,कोचाधामन, प्रज्ञा पीठ की पावन धरती पर द्विदिवसीय प्रज्ञा आयोजन, दीप यज्ञ, संस्कार महोत्सव एवं वार्षिक समारोह दिव्य वातावरण में संयोजक पंचानंद सिन्हा एवं मूल व्यवस्थापक ब्रह्मदेव यादव की पावन उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों लोगों की जन्मेदिनी विभिन्न प्रखंडों एवं जिला से उमड़ पड़ी। मंचासीन व्यासपीठ पर विराजमान भावनाशील परिजन पंचानंद सिन्हा, उमेश चंद्र सिंह, ब्रह्मदेव यादव, देवेन लाल, रघुनाथ एवं वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र श्यामानंद झा, सेवा निवृत प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित उपस्थित रहे। 

प्रज्ञा संगीत के माध्यम से परिजनों ने वातावरण को प्रभावित किया। पंचानंद सिंह ने कहा यज्ञ अगर जीवन से जुड़ जाए तो जीवन की सारी समस्याओं का समाधान स्वतः हो जायेगा। इस प्रकार ब्रह्मदेव जी, उमेश जी ने मिला जुला रूप से आज की परिस्थितियों में युवा वर्गों को जागृत करने और राष्ट्रीय मुख्य धारा में जोड़ने की अपील की। 

गायत्री परिवार के चंद्र मोहन ने कहा भीड़ में भी संत अकेले होते हैं और हम अकेले में भी भीड़ के बीच ही रहते हैं इसलिए मन को एकाग्र करने की आवश्यकता है। वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र श्यामानंद झा ने विशाल जन्मेदिनी को भावभरे शब्दों में स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की, जिस प्रकार आदमी जीवन की विपरीत दिशा में दौड़ लगा रहा है, उस विषम परिस्थिति में युग निर्माण की दिशा में जिस प्रकार स्वजनों की उपस्थिति और सहयोग प्राप्त हो रहा है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ऋषियों, मनीषियों एवं भविष्यवक्ताओं की सारी की सारी बातें विश्व हित में सार्थक होने वाली है। 

इसके लिए सभा को धन्यवाद करते हुए अभिनंदन किया। भाव भरे वातावरण की स्निघ्नता में अश्रुपुरित नयनों से श्री झा ने वेद मूर्ति तपोनिष्ठ महान स्वतंत्रता सेनानी अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन का जिक्र करते हुए कहा, ऐसा लगता है परम पूज्य का स्वप्न मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण निश्चित रूप से साकार होगा। मुट्ठी बंद हाथ उठाकर संकल्प कराया गया हम सुधरेंगे! युग सुधरेगा! हम बदलेंगे! युग बदलेगा! सावधान युग बदल रहा है सावधान नया युग आ रहा है। इस प्रकार के जयघोषों से वातावरण गुंजायमान होकर लोग उल्लासित और काफी प्रभावित हो रहे थे।

 आगे बोलते हुए श्री झा ने कहा हम सद्बुद्धि की महाशक्ति मां गायत्री से प्रार्थना करते हैं युवा शक्तियों, किशोर ,किशोरियों में सद्गुणों का विकास हो, सदज्ञान का सुंदर प्रकाश हो, सदाचरण की रक्षा हो और धर्म पथ पर चलते हुए सच्चिदानंदघन प्रियतम की प्राप्ति ही लक्ष्य हो।

 कार्यक्रम की सफलता के लिए निरत परिजन फागूलाल सिंह, अंजू झा, सखी लाल दास, चंद्र मोहन सिंह, प्रिया कुमारी, सुनील कुमार यादव, धीरेंद्र कर्मकार, अजय सिंह, बृजमोहन सिंह, बबीता देवी, विपिन सिंह, संजय कुमार सिंह, सुचिता कुमारी, संतोषी कुमारी, अनिता देवी, आरती कुमारी, रिंकी कुमारी, नीलिमा कुमारी, हरेराम सिंह, सक्रिय भूमिका निभाते दिखे ।

किशनगंज : अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा संस्कार महोत्सव सह वार्षिक समारोह का किया गया आयोजन,भक्तिमय हुआ माहौल

× How can I help you?