सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, सेवानिवृत शिक्षक को दी गई विदाई

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

टेढ़ागाछ/किशनगंज/मनोज कुमार

टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत हाटगाँव पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जरियाभिट्ठा में रविवार को प्रधानाध्यापक गया प्रसाद सिंह को सेवानिवृत्ति के उपरान्त विद्यालय परिवार द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई।जिसमें प्रखण्डाधीन सभी विद्यालय से जुड़े प्रधान शिक्षक व अन्य लोगों ने विदाई समारोह में भाग लिया। प्रधानाध्यापक गया प्रसाद सिंह 31 मार्च 2024 को अपना सेवा पूर्ण कर सरकारी सेवा से निवृत हो चुके हैं।वे 1994 बेच के शिक्षक हैं।

वे विगत सितम्बर 2023 से अबतक उत्क्रमित मध्य विद्यालय जरियाभिट्ठा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। इस खुशी में विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय परिवार के द्वारा किया गया। मंच संचालन शिक्षक जीवेश्वर प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया।इस समारोह में भारी संख्या में सेवानिवृत्त शिक्षक, प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक, ग्रामीण, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यगण एवं स्कूली बच्चे शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

विदाई समारोह में केक काटकर प्रधानाध्यापक श्री सिंह का जन्म दिवस मनाया गया और सम्मान के साथ उन्हें विदाई दी गई। इस मौके पर विद्यालय परिवार व अतिथियों द्वारा सेवानिवृत प्रधानाध्यापक गया प्रसाद सिंह का माल्यार्पण कर उन्हें अंगवस्त्र, रामायण,गीता, बुके आदि देकर सम्मानित किया गाया। इस अवसर पर शिक्षक नंद कुमार सिंह एवं अनूप कुमार दास ने समारोह को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक गया प्रसाद सिंह के कार्यकाल की भूरी- भूरी प्रशंसा की।उन्होंने उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की।

नियोजित शिक्षक संघ के सचिव प्रजापति सिन्हा ने कहा कि गया प्रसाद सिंह जी बहुत ही अच्छे और अपने काम को लेकर सजग रहने वाले शिक्षकों में एक थे।उन्होंने अपनी पूरी सेवा काल सादगी के साथ बिताई। इनके कार्य से सिख लेने की हम सब को जरूरत है। वहीं विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों ने कहा कि गया प्रसाद सिंह जी हमेशा अपने कार्यो को लेकर सजग रहते थे।

वे ईमानदार शिक्षक हैं हमारी कमिटी उन्हें साधुवाद देती है,वे हमेशा यहाँ के लोगों को याद रहेंगे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक जगमोहन प्रसाद दास,विनय कुमार सिंह, प्रजापति सिंन्हा, बाबुल कुमार सिंन्हा,भवेश कुमार सिंह, कृष्ण प्रसाद सिंह, अजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह,जीवेश्वर प्रसाद सिंह, राजेश कुमार पांडेय, राजेश कुमार सिंह, मरगबूल हसन, मदन प्रसाद सिंह,ओम प्रकाश सिंह,मो० ग्यास सरबर,जेम्स मारुति, हरदेव प्रसाद शर्मा सहित अन्य शिक्षक,शिक्षिकाएं, स्कुली बच्चे एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, सेवानिवृत शिक्षक को दी गई विदाई