गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुश

SHARE:

डंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने बताया कि भमरेली निवासी लखन लाल साह ने अपने बेटे लक्ष्य कुमार की गुमशुदगी को लेकर थाने में आवेदन दिया था।

मामले की गंभीरता को देखकर बरामदगी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था।टीम ने तत्काल खोजबीन शुरु कर दी। पुलिस के सकारात्मक प्रयास से गुमशुदा लक्ष्य कुमार को महज 24 घंटे के भीतर सुरक्षित ढूंढ लिया गया।उन्होंने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरा करने के बाद बच्चे को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने खुशी व्यक्त किया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!