Search
Close this search box.

बजट से विकसित बिहार की कल्पना होगी साकार : प्रदीप कुमार सिंह

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

अररिया /अरुण कुमार

बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी की ओर से विधानमंडल में जारी बजट स्वागतयोग्य है। इस बजट से विकसित बिहार की कल्पना साकार होगी। यह कहना है प्रदीप कुमार सिंह सांसद अररिया का। उन्होंने वित्त मंत्री सम्राट चौधरी को इसके लिए बधाई दी है और कहा कि यह उच्च विकास दर हासिल करने वाला संतुलित बजट है।

प्रदीप कुमार सिंह सांसद अररिया ने कहा कि बिहार सरकार की ओर पेश किये इस बजट का आर्थिक समीक्षकों ने भी स्वागत किया है। यह बजट बिहार को विकास के रास्ते पर ले जाएगा। इसमें राज्य के सभी वर्गों के लिए समान अवसर पेश किये गये हैं। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आज वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 2 लाख 78 हजार 726 करोड़ का जो बजट पेश किया है, उसमें आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक विकास में कई उपलब्धियां हासिल करने की योजना है।

उन्होंने कहा कि बिहार की लगभग 13 करोड़ आबादी के कल्याण के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार ने इस बजट में न केवल शिक्षा और स्वास्थ्य का ख्याल रखा, बल्कि सामाजिक सुरक्षा को भी अपनी प्रायोरिटी में रखा है। इस बजट से तेज विकास दर पाने में सफलता मिलेगी और इसका सीधा लाभ यहां के लोगों को मिलेगा।

बजट से विकसित बिहार की कल्पना होगी साकार : प्रदीप कुमार सिंह

× How can I help you?