फारबिसगंज में समारोह पूर्वक मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वी जयंती,कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

SHARE:

अररिया /बिपुल विश्वास 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के 100 वी जयंती प्रखंड में समारोह पूर्वक मनाई गई ।मालूम हो की भाजपा , नायी समाज सहित अन्य संगठनों के द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन कर जननायक को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया ।

बथनाहा मंडल में भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र झा की तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चलचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रो गणेश प्रसाद ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रहे और बाद में समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता बने। कर्पूरी जी ने पहली बार पिछड़ों आबादी की पहचान की थी और पिछड़ों को पहली बार आरक्षण का प्रावधान किया । 

वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार ने देश का सर्वोच्च सम्मान “भारत रत्न ” देने की घोषणा की है। आज हम सब उनकी जन्म शताब्दी मना रहे है।कार्यक्रम में भाजपा जिला के उपाध्यक्ष समीर मिश्रा, मंडल के महामंत्री सोनू झा , विद्यानंद यादव , मुन्ना झा , राजेश ऋषिदेव, भोकाय मंडल , रामनाथ झा सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इधर स्थानीय जेपी सभा भवन में नाई समाज फारबिसगंज के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वी  जयंती समारोह पूर्व मनाई गई।

अवसर पर उपस्थित समाज के लोगो ने जननायक के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया और उनके जीवनी पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर  समाज के सचेतक मुन्ना ठाकुर ने कहा जननायक को भारत सरकार के द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की घोषणा से नाई समाज का ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण शोषित वंचित 

का मान बढ़ा है ।उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी बिहार  ही नहीं राष्ट्र के नेता थे। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ने ही पिछड़ो में पिछड़े समाज और उच्च जाति के गरीब लोगों को सर्वप्रथम आरक्षण देकर समाज के दबे कुचले का उद्धार किया था। 

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जो सम्मान नायी समाज को दिया है वे बधाई के पात्र है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मांग किया है कि जनसंख्या के हिसाब से राज्य ऒर केन्द्र सरकार सत्ता में नायी समाज को हिस्सा दे और नायी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करें। इस अवसर पर नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद रॉकी कुमार उर्फ नन्दन ठाकुर,ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष शम्भू ठाकुर, उपाध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर, छेदी ठाकुर, किशोर ठाकुर, देव नाथ ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, नीरज ठाकुर, पवन ठाकुर, दिलीप ठाकुर, हरेंद्र ठाकुर, सन्नी ठाकुर, सोनेलाल ठाकुर, रौशन ठाकुर आदि उपस्थित थे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई