किशनगंज :पोठिया में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा,उत्सव मनाने की अपील

SHARE:


किशनगंज /पोठिया/निशांत

पोठिया प्रखंड भर में आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में रामलला के नूतन विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है।इसे लेकर पोठिया के डूबानोचि पंचायत में सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंडबाजों के साथ राम दरबार की झांकी सजाई गई।गांव के मुख्य रास्तों से होकर निकली शोभायात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को पीले चावल और पत्रक भेंटकर 22 जनवरी को दिवाली उत्सव की तरह मनाने की अपील की।


इस दौरान अपने घरों और मंदिरों पर दीपक जलाने का आह्वान किया।भगवान के भजनों पर श्रद्धालुओं ने
जमकर नृत्य किया।इससे पहले राम, लक्ष्मण और सीता के पात्रों की विधिवत पूजा अर्चना की गई।


वहीं राम भक्त बिट्टू राय ने कहा कि 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम अपने भवन में विराजेंगे। इससे देश के प्रत्येक सनातनी के मन में उल्लास छाया हुआ है।22 जनवरी को मंदिरों पर सामूहिक हनुमान पाठ का भी आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर सपन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!