पोठिया(किशनगंज) निशांत साहा
सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में रबी महाअभियान के तहत प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उदघाटन दीप प्रज्वलित कर डॉ कलाम कृषि महाविद्यालय अर्राबाड़ी के सहायक प्रधानाध्यापक डॉ डी.पी साहा,बीपीआरओ सादाब अनवर एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायत से दर्जनों किसान पहुँचे थे। सहायक प्रधानाध्यापक डॉ डी.पी साहा ने किसानों को मिट्टी की उर्वरा शक्ति, जैविक खेती और जलवायु के अनुकूल खेती करने के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने वैज्ञानिक विधि व कृषि यंत्रीकरण का प्रयोग कर खेती का उत्पादन बढ़ाने पर बल दिया। राज्य सरकार द्वारा किसानो के हित में चलाई जा कई योजनाएं की जानकारी विस्तार पूर्वक किसानों को दी गयी। वही पोठिया के कृषि समन्वयक सुमंत कुमार ने किसानों को बेहतर पैदावार के साथ कम लागत में अधिक उत्पादन को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी साथ ही कृषि उपकरण पर तय अनुदान की राशि को लेकर किसानों को विस्तार से जानकारी दिए।