टेढ़ागाछ/किशनगंज।प्रतिनिधि
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत स्थित गम्हरिया वार्ड नंबर 10 में शुक्रवार को दिव्य श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का विराट आयोजन को लेकर शोभायात्रा निकाली गई।
इस भव्य कलश शोभा यात्रा में पितांबरी वस्त्र धारण कर 251 कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर जल भरने के लिए गम्हरिया से निकलकर महादेवकोल,खजूरबाड़ी होते हुए गढ़ीटोल स्थित रेतुआ नदी से जल भरकर पुण: खजूरबाड़ी,हवाकोल, मालटोली, गम्हरिया होते हुए यज्ञ स्थल पहुँचकर यज्ञ स्थल में कलश को रखा गया।
पूजा अर्चना के साथ यज्ञ आरंभ हुआ। यह यज्ञ 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलेगा। कलश शोभा यात्रा में पंचायत के मुखिया विशेश्वर प्रसाद साह, उप मुखिया संतोष कुमार विश्वास,डीलर जितेंद्र कुमार यादव,अशोक कुमार यादव, दिलीप यादव, संजय कुमार यादव सहित यज्ञ कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

Author: News Lemonchoose
Post Views: 206