किशनगंज /पोठिया
पोठिया प्रखंड के रायपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 1 इंद्रपुर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडीसी स्पर्श गुप्ता के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, स्पर्श गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।साथ ही, जनसंवाद बैठक में बड़ी संख्या में आमजन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की।
जनसंवाद में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता ने कहा कि महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनों को पूरी पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराना तथा सभी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और उन योजनाओं का जिले में समुचित तरीके से क्रियान्वयन जनसंवाद का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के अंतर्गत चलाई जा रही महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।इसके लिए योजनाओं की जानकारी होना अनिवार्य है।जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओ के बारे में लोगों को जानकारी दी जाती रही है।
जनसंवाद कार्यक्रम में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए,डीपीओ मनरेगा, श्रम अधीक्षक,जिला कृषि पदाधिकारी,जिला पशुपालन पदाधिकारी,कार्यपालक अभियंता आरडब्ल्यूडी 2,बाल विकास परियोजना पोठिया व अन्य विभागीय पदाधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगो से विभिन्न योजनाओं की क्रियान्वयन संबंधी उनके फीडबैक एवं सुझाव भी प्राप्त किए गए।
स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी सुझाव रखें।इस दौरान पोठिया प्रखण्ड की जीविका माहिनूर बेगम,जल जीवन हरियाली, एवम् डीआरडीए के द्वारा बनाया गया पोठिया प्रखण्ड का विडियो क्लिप प्रसारित कर लोगो को जागरूक किया गया।साथ ही,पोठिया में सरकारी योजना अंतर्गत निर्मित कार्यों पर वीडियो के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के समापन पर रायपुर पंचायत की मुखिया ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए।जिला प्रशासन के कार्यों को सराहा।