किशनगंज :दहेज के लिए महिला की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

दहेज की खातिर एक और महिला की हत्या कर दी गई। कोचाधामन थाना क्षेत्र के झांटीबाड़ी अनारकली गांव में 19 वर्षीय नुजहत प्रवीण का शव उसके घर में फांसी के फंदे से झूलता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां चंदवार निवासी मृतका के चाचा साकिर आलम ने बताया कि नुजहत की शादी मात्र दो वर्ष पूर्व झांटीबाड़ी निवासी मुनाजिर आलम के साथ हुई थी।

जिससे उसे पांच माह का बेटा भी है। उन्होंने बताया कि शादी के वक्त मायके वालों ने नुजहत को हैसियत से अधिक उपहार देकर ससुराल विदा किया था। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले और अधिक दहेज की मांग कर उसे शारिरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। विगत दिनों मृतका का पति रोजगार के लिए दिल्ली चला गया था।

इसके बावजूद भी सास ससुर और तीन ननद दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगी। जबकि पति भी फोन कर उसे तरह तरह की धमकियां दे रहा था। जिसकी जानकारी नुजहत ने फोन कर मायके वालों को दी थी।

मृतका के चाचा ने बताया कि दहेज की खातिर ससुराल वालों ने नुजहत की गला घोंटकर हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। बहरहाल पुलिस मामले के सभी बिंदुओं की बारिकी से जांच कर रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!