किशनगंज :व्यवसाई से हुए लूटकांड मामले मे फरार आरोपी को बहादुरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल

SHARE:

बहादुरगंज/किशनगंज /निशांत चटर्जी

बहादुरगंज पुलिस ने लूट कांड मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मालूम हो कि थाना क्षेत्र अंतर्गत दारुल उलूम चौक के समीप दिनांक 07/08/2021 को टंग टंगी निशंद्रा गावं निवासी व्यवसायी भूपेंद्र शर्मा को रोककर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हथियार बंद अपराधियों के द्वारा रोककर उनसे मारपीट करते हुए व्यवसाई के पास रखे दस हजार रूपये एवं जेवरात की छिनतई कर व्यवसायी को गोली मारकर मौके से भाग निकले थे .जिसके बाद से पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशो के तलाश में जुटी हुई थी ।

जहाँ पुलिस के द्वारा इससे पूर्व उक्त कांड मे संलिप्त तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । वहीँ काण्ड मे संलिप्त फरार आरोपी मनोवर (22)पिता इस्लामुद्दीन मदरसा हाट पदमपुर दिघलबैंक निवासी को पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर उसके आवास से गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत का पालन करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है.


थानाअध्यक्ष ने बताया की मनोवर पिता इस्लामुद्दीन के विरुद्ध बहादुरगंज थाना सहित जिले के कई थानों मे विभिन्न लूट एवं अन्य मामलों मे पूर्व से कई मुकदमा दर्ज है.वहीँ गुप्त सुचना के आधार पर एक टीम का गठन कर आरोपी मनोवर को गिरफ्तार किया गया।
जहाँ इस टीम मे मुख्य रूप से थानाअध्यक्ष बहादुरगंज चितरंजन प्रसाद यादव,पु0अ0नि0 अखिल पासवान, पु0अ0नि0 सिद्धार्थ कुमार,परी पु0अ0नि0 गंगा कुमार गुप्ता,स0अ0नि0 विनोद राम शामिल थे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!