अररिया :बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा शहर में जगह-जगह चलाया गया महाजनसंपर्क अभियान

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें


अररिया /बिपुल विश्वास

बीजेपी का महाजनसंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी फारबिसगंज नगर द्वारा घर घर संपर्क अभियान के तहत महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के नेतृत्व में किया गया. इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की पिछले नौ साल की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है.

केन्द्र सरकार द्वारा क्षेत्र में किए गए या पूरे किए गए विभिन्न विकास कार्यों के बारे में भी लोगों को अवगत कराया जा रहा है. महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है.अगले साल देश में आम चुनाव होने हैं.महा जनसंपर्क अभियान पूरे जिला में महिला मोर्चा द्वारा चलाया जा रहा है.

यह अभियान एक महीने तक चलेगा. इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, नम्रता सिंह, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष किशन शर्मा, अंचल सिंह, ममता गुप्ता, लक्ष्मी रंजन, सुजाता कन्नोजिया, निलीमा साह,रुबी देवी, श्वेता गुप्ता,पूनम देवी, मैत्री दत्ता, शिवानी दत्ता, शोभा सिन्हा, सावित्री देवी, के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता विमल सिंह उपस्थित थें कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष रजत कुमार सिंह ने किया.

अररिया :बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा शहर में जगह-जगह चलाया गया महाजनसंपर्क अभियान