ट्रैक्टर में दबकर चार वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

ट्रैक्टर से दबकर चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराने की चेष्टा की गई थी। लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल में चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित ही रोते बिलखते परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये शव को लेकर घर वापस लौट गए। जानकारी के अनुसार पौआखाली थाना क्षेत्र के गिल्हाबाड़ी मलीनगांव निवासी सुलेमान अपने ट्रैक्टर से खेत जोतने जा रहा था।

इसी दौरान उसका चार वर्षीय बेटा जमीरूल आलम भी साथ चलने की जिद करने लगा। बच्चे के जिद के आगे विवश पिता ने उसे ट्रैक्टर पर बिठा लिया। लेकिन बीच रास्ते में गहरे गड्ढे में गिरकर ट्रैक्टर के असंतुलित होते ही जमीरूल ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। जबकि पहियों ने उसे कुचल डाला। पिता सुलेमान ने उसे पौआखाली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे सदर अस्पताल रैफर कर दिया गया। लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!