जुगाड वाहन पलट जाने से चालक गंभीर रूप घायल, अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

जुगाड़ वाहन पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के वक्त राजागांव जीयापोखर निवासी चालक जमशेद अपने खराब हुये वाहन को मरम्मती के लिए ले जा रहा था। उसने अपने वाहन को रस्सी के सहारे ट्रैक्टर से बांध रखा था।

लेकिन तेजरफ्तार के कारण जीयापोखर थाना के निकट जुगाड़ वाहन पलट गया। वाहन के नीचे दब जाने से जमशेद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!