किशनगंज :संदेहास्पद स्थिति में नव विवाहिता की मौत,जांच में जुटी पुलिस

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

रेल कर्मी को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ

किशनगंज /सागर चन्द्रा

एक रेलकर्मी के नव विवाहिता पत्नी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतका मनीषा देवी का शव मांगुरजान स्थित रेलवे क्वार्टर ई 6/3 में फंदे से झूलता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही किशनगंज रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतका के परिजन की लिखित शिकायत पर रेल थाना में केस दर्ज कर पुलिस ने मनीषा के पति भैरव कुमार कामती को हिरासत में लिया।

महिला का पति पुलिस हिरासत में

जानकारी के अनुसार मृतका का पैत्रिक निवास सुल्तानपुर कुशेश्वरस्थान दरभंगा हैं। लेकिन उसके रेलकर्मी पिता नौकरी के सिलसिले में मांगुरजान स्थित रेलवे क्वार्टर में परिवार के साथ रहते थे। जबकि रेलवे के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में गैंगमैन भैरव उनके पड़ोस में ही रहता है।

इसी दरम्यान मनीषा और भैरव एक दूसरे से प्यार करने लगे। आखिरकार आठ माह पूर्व दोनों ने धूमधाम से शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद मनीषा ने मायके से नाता तोड़ लिया। लंबे अरसे बाद शुक्रवार को वह मायके गई थी। जहां से लौट के आने के बाद उसका शव अपने क्वार्टर में फांसी के फंदे से झूलता मिला। बहरहाल रेल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारिकी से जांच कर रही है। ताकि मनीषा के मौत के कारणों का खुलासा किया जा सके।

किशनगंज :संदेहास्पद स्थिति में नव विवाहिता की मौत,जांच में जुटी पुलिस