किशनगंज में पियक्कड़ों के खिलाफ कारवाई जारी, 18 पियक्कड़ गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

उत्पाद विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान 18 पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। रामपुर आईटीआई के पास घात लगाकर बैठी टीम ने छह पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया। जबकि बालूचुक्का से तीन और गलगलिया चेकपोस्ट से नौ पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान आईटीआई के पास से गिरफ्तार बालूबस्ती निवासी महमूद आलम के दोबारा शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार होने की पुष्टि हो गई। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। जबकि शेष आरोपियों को अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

नोट:सांकेतिक तस्वीर इंटरनेट से प्राप्त

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!