किशनगंज :शराब के नशे में एक दर्जन पियक्कड़ गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

उत्पाद विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान 12 पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बंगाल में शराब का सेवन कर जिले में प्रवेश कर रहे थे। लेकिन रामपुर चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने आठ पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर लिया।

जबकि गलगलिया चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने तीन और ठाकुरगंज से एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया। मौके पर ही जांच किये जाने पर आरोपियों के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि हो गई।

गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरूद्ध उत्पाद थाना में केस दर्ज कर गुरुवार को उन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

manish123
Author: manish123

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!