किशनगंज:शराब के नशे में 16 पियक्कड़ गिरफ्तार,कोर्ट में पेश

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

उत्पाद विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान 16 पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बंगाल में शराब का सेवन कर जिले में प्रवेश कर रहे थे। लेकिन रामपुर चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने छह, बालूचुक्का से तीन, धुलाबाड़ी से दो, देवीचौक से एक और गलगलिया चेकपोस्ट से चार पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच के दौरान रामपुर चेकपोस्ट से गिरफ्तार चुड़ीपट्टी निवासी विनोद महतो के दोबारा शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार होने की पुष्टि होते ही उसे जेल भेज दिया गया। जबकि शेष आरोपियों को अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

manish123
Author: manish123

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!