किशनगंज /सागर चन्द्रा
नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा उसवक्त हुआ जब स्थानीय स्तर से न्याय नहीं मिलने पर वह पुलिस के समक्ष जा पहुंची। जहां पीड़िता की लिखित शिकायत पर महिला थाना में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार चार माह पूर्व टाउन थाना क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय पीड़िता शौच के लिए घर से निकली थी।
इसी दौरान मोतीहारा निवासी अंजर आलम पिता जाकिर हुसैन ने चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और शादी करने का झांसा दिया। जिससे पीड़िता उसके झांसे में आ गई। जिसका फायदा उठाकर आरोपी लगातार दुष्कर्म करने लगा। नतीजतन नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता ने जब इसकी जानकारी अंजर आलम को दी तो वह टालमटोल करने लगा।
आरोपी की नीयत को भांप कर पीड़िता ने अपने परिजनों को अऔजर के कुकृत्य की जानकारी दी। मामले को लेकर गत 20 मार्च को स्थानीय स्तर पर पंचायती भी की गई। लेकिन आरोपी के परिजनों ने दोनों की शादी कराने से इंकार कर दिया। नतीजतन पीड़िता इंसाफ की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंची।