किशनगंज: भाजपा मंडल कमेटी की पौआखाली में हुई बैठक, बूथ सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

SHARE:

किशनगंज /रणविजय

देश में लोकसभा चुनाव को महज एक वर्ष बचे हैं अगले वर्ष 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियां अभी से ही संगठन की मजबूती को लेकर बूथ स्तर तक अपना दमखम झोकना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक पौआखाली नगर बाजार स्थित महावीर धर्मशाला परिसर में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा ने की।बैठक में मुख्य रूप से मंडल पदाधिकारियों की घोषणा, बूथ सशक्तिकरण, सरल एप्प डाऊनलोड करने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।वहीं इसी माह की 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री के “मन की बात कार्यक्रम”को प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक प्रसारित करने के लिए मंडल पदाधिकारियों को प्रेरित किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी वासुदेव सिंह,लोकसभा प्रभारी गोपाल मोहन सिंह,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दरप लाल सिंह,भाजयुमो के पुनः नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष अंकित सिंह,सुभाष सिन्हा,बलदेव सिंह,दिलीप दास,सहदेव लाल गणेश, देवानंद साह,प्रकाश कुमार सिन्हा,कंचन लाल गणेश, दिलीप सिंह,प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!