किशनगंज /विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत स्थित हवाकोल कब्रिस्तान होते हुए गोरिया हाट एवं पंचायत सरकार भवन जाने वाली सड़क अबतक कच्ची है।जिसमें अवाम को आवाजाही करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।गौरतलब है कि यह सड़क लगभग 3 किलोमीटर कच्ची रहने से आधा दर्जन गाँव के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।स्थानीय ग्रमीणों ने जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है।इसके साथ साथ स्थानीय ग्रामीणों ने इस कच्ची सड़क को पक्कीकरण कराने की मांग की है।
जिससे लोगों को हाट व पंचायत सरकार भवन आने जाने में सुविधा मिलेगी।ज्ञात हो कि टेढ़ागाछ से जोड़ने वाली सड़क कमाती से खजूरबाड़ी तक है,जो बगुलाहागी गोरिया हाट कलवर्ट के ध्वस्त होने से गोरिया हाट, दर्जन,हवाकोल, अमात टोला, खजूरबाड़ी आदि गाँव का संपर्क टूट गया।जिससे अवाम के लिए अपने गाँव से बरसात में निकलना मुश्किल हो गया।
जानकारी के अनुसार विगत 15 वर्षों से गोरिया हाट स्थित कलवर्ट ध्वस्त है,जिसका अबतक पुनः निर्माण नहीं हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया इस कलवर्ट के ध्वस्त होने के बाद तीन बार कॉंग्रेस का विधायक, तीन जिला परिषद,तीन बार प्रखंड प्रमुख एवं तीन मुखिया रह चुके है,लेकिन किसी ने यहाँ कलवर्ट एवं इस सड़क का निर्माण नहीं कराया।
ग्रामीणों ने बार बार जनप्रतिनिधियों से मिलकर सड़क व कलवर्ट निर्माण कराने की गुहार लगाई,लेकिन ध्वस्त कलवर्ट व कच्ची सड़क आज भी जस का तस है।स्थानीय ग्रामीणों में सेकु हरिजन,श्यामदेव ऋषिदेव,जोगेंद्र ऋषिदेव,मो०ताहिर,मो०हुसैन,मो०अफजाल, श्याम लाल मंडल,रतन लाल राम,शंकर ऋषिदेव,बहादुर ऋषिदेव सहित जदयू पंचायत अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद मंडल ने जिला प्रशासन से सुधि लेने की मांग की है।






























