किशनगंज /सागर चन्द्रा
शहर के फरिंगगोड़ा मद्यनिषेध चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही उत्पाद विभाग की टीम ने लग्जरी कार से 600 एम एल विदेशी शराब बरामद होते ही कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
सिलीगुड़ी की दिशा से आ रही डब्ल्यू बी 02 एबी 0104 नंबर की पजेरो वाहन की तलाशी ली। चालक के सीट के पीछे छिपा कर रखे 600 एम एल विदेशी शराब बरामद कर वैशाली निवासी शिवशंकर राय,खरदा कोलकाता निवासी रणोजीत दे और जोड़ा बगान कोलकाता निवासी विनेश्वर दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।

सभी आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद थाना में केस दर्ज कर सोमवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही देवीचौक और फरिंगगोड़ा चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही टीम ने तीन तीन पियक्कड़ को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के विरुद्ध के दर्ज कर सोमवार को उन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।






























