किशनगंज :रेल पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार ,भेजा गया जेल

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा


यात्री सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में गस्त कर रही रेल पुलिस के जवानों ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। बंगाल के जलपाईगुड़ी असम मोड़ निवासी गौरव राय पिता गोपाल राय को प्लेटफार्म नंबर दो पर संदिग्ध अवस्था में घूमता पाया गया।

जवानों को देखते ही वह फरार होने लगा। लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध रेल थाना में केस दर्ज कर रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई