शराब के नशे में इंजीनियर सहित तीन गिरफ्तार,कोर्ट में किया गया पेश

SHARE:

किशनगंज/सागर चन्द्रा

शहर के रामपुर और फरिंगगोड़ा चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही उत्पाद विभाग की टीम ने तीन पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक पियक्कड़ सिलीगुड़ी माटीगाड़ा में पंचायत इंजीनियर के पद पर तैनात है।

गिरफ्तार बुटीझाड़ी चोपड़ा निवासी इंजीनियर सुधीर कुल्लू सहित थरबीटिया मधुबनी निवासी अभिषेक कुमार झा और अमलाटोला कटिहार निवासी अमन कुमार सिंह के विरुद्ध उत्पाद थाना में मद्यनिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर रविवार को उन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई