किशनगंज : मुंशी टोला और जाकिर टोला में सड़क नहीं रहने से ग्रामीणों को आवागमन में होती है भारी परेशानी ,सड़क निर्माण की मांग

SHARE:

किशनगंज /टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

आजादी के सात दशक के बाद भी कई गांवों तक ग्रामीणों को सड़क सुविधा से वंचित रहना काफी खल रहा है।यह कहना है भोरहा पंचायत के मुखिया अबू बकर का।टेढ़ागाछ प्रखंड के भोरहा पंचायत के मुंसी टोला और जाकिर टोला गाँव पक्की सड़क के लिए तरस रहा है।

दोनों गांवों की सड़क आज भी कच्ची है।पंचायत के द्वारा दोनों कच्ची सड़क पर कलवर्ट बनाया गया,लेकिन वह कुछ वर्षों के बाद ही ध्वस्त हो गया है।ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।बरसात के समय ग्रामीणों को कमर तक पानी में आरपार करना विवशता है।राजनेताओं को ध्वस्त कलवर्ट से कोई वास्ता दीख नहीं रहा है। मनरेगा योजना से मिट्टी कार्य कर खानापूर्ति कर दिया गया है।

ग्रामीणों को अपने खेतों से अपनी उपज लाने तक की वाहन सुविधा नदारत है।बरसात में बीमार व्यक्ति व गर्भवती महिलाओं की स्थिति काफी दयनीय देखी जाती है।स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन व राजनेताओं से स्थल निरीक्षण कर पक्की सड़क एवं कल्वर्ट बनाने की मांग की है।

भोरहा पंचायत के मुखिया अबू बकर ने बताया कि लगभग 1:45 किलोमीटर कच्ची सड़क होने के कारण यह मुख्यमंत्री ग्राम योजना से सड़क का निर्माण हो सकता है।इस संबंध में सांसद एवं विधायक को अवगत करा चुका हूं जल्द ही समस्या का निदान करने का आश्वासन हमें मिला है। बहरहाल देखते हैं कब तक इस सड़क का पक्की करण होता है।

सबसे ज्यादा पड़ गई