
किशनगंज/ सागर चन्द्रा
लैंगिक हिंसा के विरुद्ध आयोजित 16 दिवसीय पखवाड़ा का समापन हो गया। जिला एवं बाल विकास निगम और वन स्टॉप सेंटर के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाहरणालय में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने जागरूकता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मैराथन दौड़ में शामिल लोगों ने स्थानीय लोगों को एकता का संदेश दिया। जिला संरक्षण पदाधिकारी शशि शर्मा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस सुमन सिन्हा, जिला परियोजना प्रबंधक रविशंकर तिवारी आदि ने गुब्बारा उड़ा कर महिलाओं को लैंगिक हिंसा से आजाद करने की अपील की। इस मौके पर जिला पदाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर सह महिला हेल्पलाइन की पदाधिकारी शशि शर्मा को बुके प्रदान कर सम्मानित भी किया।






























