कैमूर:रबी महाअभियान महोत्सव में कृषि वैज्ञानिक ने दी किसानों को खेतीबाड़ी की जानकारी

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के रामपुर प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में रबी महाअभियान महोत्सव 2022 का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ प्रमुख घुरा सिंह यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय पाठक, कृषि वैज्ञानिक अमित कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रमुख घूरा सिंह यादव द्वारा प्रखंड क्षेत्र सभी पंचायत के आये किसानों सहित महिलाओं को महोत्सव में भाग लेने आये लोगो को अभिवादन के साथ कृषि सम्बन्धित अपने अस्तर से संक्षिप्त जानकारी दिये।

उसके बाद कृषि वैज्ञानिक अमित कुमार सिंह व उप परियोजना निदेशक दोनो लोग द्वारा उपस्थित किसानों से कृषि सम्बन्धित अपनी अपनी समस्याओं को साझा करने को कहा। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेतीबाड़ी को लेकर बताया गया। साथ ही जैविक खेती करने की सलाह दी गयी। आयोजन में बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को विभिन्न तरह की योजनाये संचालित की जाती है।

आत्मा के तरफ से किसानों को परिभ्रमण व ट्रेनिंग के लिए केबीके अधौरा, पीएनएएस पटना सहित अन्य ट्रेनिंग स्थलों पर ट्रेनिग पाने का प्रावधान है जो किसान भाई इसका लाभ लेना चाहते ले सकते है। सीएमसी योजना के तहत अनुदानित आठ किलो मसूर का बीज प्रखंड क्षेत्र के 20 से 25 किसानों को फ्री में दी गयी। पोर्टल पर आवेदन कर्ता किसानों को अनुदानित दर से गेहूं का बीज दी जाएगी जो भी किसान लाभ लेना चाहते है उसका लाभ ले सकते है। मौके पर कई किसान मौजूद रहें।

सबसे ज्यादा पड़ गई