किशनगंज/ दिघलबैंक/ प्रणव मिश्रा
दिघलबैंक थाना पुलिस ने शुक्रवार को दो शराबी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान के तहतटप्पू ब्लॉक चौक के समीप से दो लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।
जिसकी पहचान अरुण कुमार राजभर एवं राज कुमार राजभर दोनों भेरियारी थाना जोगबनी जिला अररिया निवासी के रूप में हुई हैं। गिरफ्तारी पश्चात दोनों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को न्यालय में पेश किया गया।




























