कैमूर:बड़ौरा चेकपोस्ट पर शराब के नशे में रहे चार शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों व शराबियों को पकड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। 24 घंटे रामगढ़ थाने की पुलिस ने शराबबंदी को लेकर एक्टिव है। इसी के तहत शनिवार की रात कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में बड़ौरा चेकपोस्ट के समीप पुलिस ने शराब के नशे में रहे चार शराबी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने उक्त चारों शराबी को थाने लाया गया। थाने में पकड़े गये चारों लोगों का ब्रेथ एनलाइजर से जांच किया गया। ब्रेथ एनलाइजर से किये गये जांच के दौरान चारों शराब के नशे में पाये गये।

जिसके बाद रामगढ़ थाने की पुलिस ने चारों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रामगढ़ थाने की पुलिस के हत्थ शराब के नशे में पकड़ाये चारों लोगों में रामगढ़ थाना क्षेत्र के धनवतिया गांव निवासी अजय कुमार सिंह, सिसौड़ा गांव निवासी मरझुअ राम, कनपुरा गांव निवासी विंध्याचल पांडे व उत्तर प्रदेश के जमानिया थाना क्षेत्र के देवइथा गांव निवासी सोनू बिंद है। इसकी जानकारी रामगढ़ थानाध्यक्ष रामकल्याण यादव ने दी।

सबसे ज्यादा पड़ गई