कैमूर :दस पुलिस पदाधिकारी का एसपी ने किया जिले के विभिन्न जगहों पर स्थानांतरण

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

रविवार को कैमूर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने दस पुलिस पदाधिकारियों का जिले के विभिन्न जगहों पर स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरण किये गये सभी दसों पुलिस पदाधिकारी 24 घंटे के अंदर अपने नव पदस्थापन जगह पर योगदान करना सुनिश्चित करेंगे। इसको लेकर एसपी राकेश कुमार ने आदेश जारी किया है।

जिन पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है उसमें पुअनि शक्ति कुमार सिंह को पुलिस केंद्र भभुआ से भभुआ थाना (अनुसंधान इकाई), पुअनि कन्हैया तिवारी को पुलिस केंद्र भभुआ से कुढ़नी थाना(अनुसंधान इकाई), पुअनि मुस्लिम राइन को पुलिस केंद्र भभुआ से एससी एसटी थाना(अनुसंधान इकाई), पुअनि जुबैर अहमद खां को पुलिस केंद्र भभुआ से महिला थाना (अनुसंधान इकाई), पुअनि उदय कुमार को कुढ़नी थाना से मोहनिया थाना (अनुसंधान इकाई), पुअनि पूजा कुमारी को रामगढ़ थाना से चैनपुर थाना (अनुसंधान इकाई), पुअनि अंजना कुमारी को मोहनिया थाना से रामगढ़ थाना (अनुसंधान इकाई), सअनि चंद्रशेखर प्रसाद को महिला थाना से रामगढ़ थाना (विधि व्यवस्था), सअनि राजाराम सिंह को पुलिस केंद्र भभुआ से करमचट थाना(अनुसंधान इकाई) और आशु. सअनि अर्पणा कुमारी को गोपनीय शाखा से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय भभुआ स्थानांतरण किया गया है। इन सभी दसों पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर अपने नवपदस्थापन जगहों पर योगदान करना सुनिश्चित करेंगे।

सबसे ज्यादा पड़ गई