दूसरी शादी करने के लिए पहली पत्नी को मार पीटकर घर से निकाला,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

पहली शादी के 15 वर्ष बाद पति ने दूसरी शादी करने के लिए पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना से हैरान और परेशान पीड़िता ने अपने मायके में शरण ले ली। मामले का खुलासा रविवार को उसवक्त हुआ जब पीड़िता मामले की शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची। जहां कोचाधामन थाना क्षेत्र के अनारकली गरगांव निवासी पीड़िता शाहीन प्रवीण की लिखित शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 15 वर्ष पूर्व कोचाधामन थाना क्षेत्र के बलिया पंचायत स्थित कदमगाछी गांव निवासी शफीक आलम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज की मांग कर उसे शारिरिक और मानसिक रूप से प्रताडित कर रहे थे।

इसके बावजूद भी वह अपने गृहस्थ जीवन को संभालने में जुटी रही। इस बीच वह पांच बच्चों की मां भी बन गई। लेकिन ससुराल वालों का प्रताड़ना का दौर खत्म नहीं हुआ। 15 दिन पूर्व पति शफीक आलम ने दूसरी शादी कर ली। जिसका पुरजोर विरोध करने पर पति और ससुराल वालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और बच्चों को छीनकर उसे घर से निकाल दिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!