किशनगंज :डीएम श्रीकांत शास्त्री ने द्वारा 33 अभ्यर्थियों को पंचायत सचिव के पद पर योगदान करने हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किया

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना द्वारा प्रथम इंटर स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा के आधlर पर पंचायत सचिव के पर नियुक्ति हेतु अनुशंसा पंचायती राज विभाग, बिहार पटना को की गई. तदुपरांत 35 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हेतू अग्रतर कार्रवाई कर नियुक्ति प्राधिकारी डीएम किशनगंज को अधिकृत किया गया था ।


जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री के द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में पंचायत सचिव अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. प्रमाण पत्र के सत्यापन उपरांत सुयोग्य 33 अभ्यर्थियों को पंचायत सचिव के पद पर योगदान करने हेतु नियुक्ति पत्र निर्गत किया गया हैं. एक पक्ष के अंदर उन्हें जिला पंचायत राज पदाधिकारी के समक्ष योगदान करने का निर्देश है.


नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए डीएम ने सभी पंचायत सचिव अभ्यर्थियों को शुभकामनायें दीं तथा योगदान के उपरांत पूरे मनोयोग और उत्साह के साथ कार्य करने हेतु कहा. कुल 26 अभ्यर्थी उपस्थित थे.


मौके पर डीएम के अतिरिक्त डीडीसी मनन राम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अमित कुमार, डिसिएलआर आफाक अहमद,जिला भू अर्जन पदाधिकारी संदीप कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!