किशनगंज:नशे में धुत सरकारी शिक्षक सहित दो को न्यायालय में किया गया पेश

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार धंधेबाज को पुलिस ने जेल भेज दिया। इसके साथ ही शराब पीने के आरोप में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। सोमवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने अस्पताल रोड निवासी धंधेबाज आनंद पिता अनिल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

जबकि नेमचंद रोड निवासी मानस दास पिता महेन्द्र दास व लाइन मोहल्ला निवासी अरविंद कुमार पिता हरिशंकर प्रसाद को अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया।गौरतलब हो की सरकारी शिक्षक मानस दास को नशे में धुत अवस्था में रविवार को पुलिस ने शराब के अड्डे से गिरफ्तार किया था ।

सबसे ज्यादा पड़ गई