गुरुवार, तिथि प्रतिपदा,शुक्ल पक्ष,विक्रम संवत 2079,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उत्साह के साथ काम करेंगे। यदि आप परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आप सफल होंगे। करियर को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। कई यात्राएं हो सकती हैं और वे फायदेमंद भी होंगी।
वृष राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा आज आपके सभी काम आपकी इच्छा के अनुसार पूरे होंगे। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से नौकरी के लिए कॉल आ सकती है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।उत्साह से लबरेज रहेंगे।
मिथुन राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा। संबंधों में मधुरता आयेगी। शत्रु से मुक्ति मिलेगी। पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानी खत्म होने की संभावना है। अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए सोच समझकर निर्णय लें।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।उत्साह से लबरेज रहेंगे।
कर्क राशि :- आज का दिन सुंदर और लाभदायक रहेगा। आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत विकसित कर सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा और आप कठिन कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे। आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे और आपको अपने कार्य में प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा और भविष्य में परिवार में होने वाले किसी महत्वपूर्ण समारोह की योजना बनाने में सभी शामिल होंगे।
सिंह राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा।परिवार संग अच्छा समय व्यतीत होगा। आज निर्णय लेना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आपका पैसा आते ही कहीं रुक सकता है। हालांकि आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। ऑफिस में आज आपका काम ज्यादा रहेगा। इस राशि के शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या राशि :- आज का दिन मिला जुला रहेगा। आप मित्रों के साथ यात्रा-पर्यटन का आयोजन करेंगे। व्यापार में आगे बढ़ेंगे। नए लोगों से संपर्क हो सकता है। आपका काम भी बढ़ सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला राशि :- आज आप में से कुछ लोगों के लिए भागदौड़ भरी रहेगी। धैर्य बनाए रखें। समय उतना बुरा नहीं है जितना इस समय आपको लगता है। आप खुद को संगठित रखेंगे और साहस के साथ चीजों का सामना करेंगे। आप नए संपर्क स्थापित करने में सक्षम होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपका पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा ।सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। किसी काम को लेकर नई योजना बना सकते हैं। आपको अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए समाज के कार्यों में सहयोग करना चाहिए।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।उत्साह से लबरेज रहेंगे।
धनु राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा। जिससे आने वाले दिनों में आपको लाभ होने की संभावना है। आज आपको कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए। इसके साथ ही आज आपको अपनी शंका करने की आदत पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। विवेकपूर्ण कार्यों से लाभ मिलेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मकर राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा। माता पिता अपने बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।आप किसी फंक्शन में जाने का प्लान भी बना सकते हैं। ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर हो सकता है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी राय देनी चाहिए। आज आप थोड़ा सुस्त भी महसूस कर सकते हैं।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कुंभ राशि :- आज का दिन साधारण रहेगा।दुश्मन नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।इसलिए किसी से बहस न करें। कुछ मामलों में परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं हो सकती हैं। बिना सोचे समझे कोई बड़ा फैसला लेने से नुकसान होने की संभावना है। चतुराई से समस्या का समाधान संभव है ।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मीन राशि:- आज का दिन मिला जुला रहेगा। आप किसी काम को पूरा करने में असमर्थ हो सकते हैं। व्यवसायियों को कुछ श्रम संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ वित्तीय बाधाएं हो सकती हैं और आपको अपने भुगतानों को पूरा करने में कठिनाई होगी।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।