कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिला मुख्यालय भभुआ के एकता चौक स्थित गाँधीजी की प्रतिमा पर राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को सबसे ऊपर लगाया गया था, इधर पिछले एक साल से देश का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ उस जगह से गायब हो गया। और इस पर नजर किसी की नही पड़ी खासकर प्रशासन की। शुक्रवार को भभुआ शहर के एकता चौक स्थित गांधीजी की प्रतिमा के ऊपर सम्राट अशोक क्लब के सदस्यों के द्वारा देश का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को लगाया गया।
इस बारे में नगर परिषद अध्यक्ष जॉनी आर्य ने बताया कि एकता चौक भभुआ का हृदय स्थली है, जहां गांधी जी की प्रतिमा लगाई गई है। गांधी जी के प्रतिमा के ठीक ऊपर अशोक स्तंभ जो हमारे देश का राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह है उसे भी लगाया गया था। लेकिन एक साल से वह गायब था। ये प्रशासन की घोर लापरवाही ही माना जाएगा। देश की पहचान राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ है। उसकी अपेक्षा जिला प्रशासन के द्वारा किया गया। वैसे राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान देश का अपमान तो है ही साथ में देश के पूरे आवाम का भी अपमान है।
लेकिन जैसे ही हमें इस बात की जानकारी मिली की सम्राट अशोक क्लब इस सवाल पर संवेदनशील है और पुनः अशोका स्तंभ को उसी जगह पर स्थापित करना है चाह रहा है तो मैंने भी सम्राट अशोक क्लब के साथियों को इसके लिए धन्यवाद दिया। शुक्रवार को अशोक स्तंभ लगाया गया मैं भी मौके पर मौजूद रहा। ये हमारे देश के गर्व की बात है। इसमें हमारा इतिहास छुपा हुआ है। लेकिन प्रशासन की नजर इस पर आज तक नहीं पड़ी। जबकि सारे आला अधिकारियों का इसी रास्ते से आना जाना होता है।
जो काम एक साल पहले प्रशासन की ओर से किया जाना चाहिए था उस काम को सम्राट अशोक क्लब के द्वारा किया गया।