कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
भभुआ वार्ड 18 में शुक्रवार की रात्रि दो बदमाशों ने एक अधिवक्ता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि वार्ड 18 निवासी विजय कुमार लाल बताया गया है जो भभुआ व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता है।
घायल अधिवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को रात्रि के समय बाजार से अपने घर के लिए जा रहा था तभी दो बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। जहां लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां आज सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।


























