सोमवार , तिथि अमावस्या, पक्ष कृष्ण, विक्रम संवत 2079,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष :- आज का दिन सुंदर रहेगा।कानूनी मामलो में सफलता मिलेगी।परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी के मोर्चे पर बदलाव या स्थानांतरण के लिए यह एक अच्छा समय है। नई प्रतिबद्धताएं बाद में ली जा सकती हैं। यात्रा आपके कार्यक्रम में शामिल हो सकती है, इसके लिए तैयार रहें। कार्यक्षेत्र को देखते हुए नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृष :- आज का दिन सुंदर रहेगाअधिकारियों से सहयोग मिलेगा। घर में भी सभी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। मनचाहा काम पूरा होने पर आपका जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। आज के दिन योग और व्यायाम करने से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन :- आज का दिन मिला जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र की स्थितियां आपका ध्यान भटका सकती हैं।उत्साह से लबरेज रहेंगे । पुरानी बीमारी सामने आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।बातचीत में संयमित रहे। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी स्थिर रहेगी लेकिन खर्चा भी बना रहेगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है।
सिंह :- आज का दिन सुंदर रहेगा। आपका रुझान किसी नए काम की ओर हो सकता है। करियर के मामले में कुछ चीजें बेहतर होने की संभावना है। व्यापार में नए समूह में शामिल होने पर विचार करेंगे, लेकिन कोई भी सौदा करते समय सावधानी से विचार करने के बाद ही आगे बढ़ें।
कन्या :- आज का दिन सुंदर रहेगा। आज आप कार्यक्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर सकते हैं।आपके पास जितना अधिक धैर्य होगा, आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। रोजमर्रा का सामान खरीदने का आज का सुनहरा मौका है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
तुला राशि : – आज का दिन सुंदर रहेगा।कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी ।सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में उन्नति और आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार संभव है। आपको अपने वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप सुखी जीवन व्यतीत करेंगे।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृश्चिक :- आज का दिन सुंदर रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी ।ऑफिस में कोई नया काम मिलने की संभावना है, जिससे आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे। शाम के समय परिवारजनों के साथ पार्टी कर सकते हैं । पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
धनु :- आज का दिन सुंदर रहेगा। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।साझेदारी में बिजनेस करने वालो के साझेदार से संबंध अच्छे रहेंगे। पति-पत्नी के बीच के विवाद दूर होंगे और आत्मीयता बढ़ेगी। कोई भी फैसला लेने से पहले ठंडे दिमाग से सोचें। आप और आपके परिवार की आय व्यय का विशेष ध्यान रखें।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मकर :- आज का दिन सुंदर रहेगा ।उत्साह से लबरेज रहेंगे। भाग्य के सहयोग से रुकी हुई परियोजनाओं में प्रगति होगी और सकारात्मक विकास भी होगा। वित्तीय मामले सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और आय का एक नए स्रोत भी सामने आ सकता है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कुंभ :- आज का दिन सुंदर रहेगा। जीवनसाथी आपकी बातों को अहमियत देगा। कार्यक्षेत्र में लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आय के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा होगा। कॉमर्स के छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा। व्यापार में आज तेजी से वृद्धि होगी।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मीन :- आज का दिन सुंदर रहेगा।संतान सुख प्राप्त होगा। व्यापार या नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा। अपनी बुद्धि के बल पर आप आगे बढ़ पाएंगे, प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आप दूसरों के सामने अपनी बात ठीक से रख पाएंगे। कला और संगीत के प्रति रुझान रहेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा