आज दिन रविवार तिथि चतुर्दशी कृष्ण पक्ष विक्रम संवत 2079 है ।आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
मेष राशि : आज का दिन सुंदर और खुशियों से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों के लिए आज का दिन सुंदर है। नौकरी में तरक्की संभव है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ होगा। शाम को परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।आज आपकी प्रेमिका आपसे महंगे तोहफे की मांग कर सकती है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृष राशि : आज का दिन मिला जुला है।सावधान रहे। ऑफिस में सहकर्मियों से बहस हो सकती है. क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है।शैक्षणिक कार्यों से यात्रा पर जाने के योग है। खानपान पर ध्यान दें. स्वास्थ संबंधी परेशानी हो सकती है।इस राशि के अविवाहित जातकों के नये जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी।
मिथुन राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा।पठन पाठन में रुचि बढ़ेगी।आय के स्रोत में वृद्धि होगी।मित्रों के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा।परिवार में कोई गुड न्यूज मिलने से उत्साह का माहौल रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी तीसरे के चलते पति-पत्नी के रिश्तों के बीच दरार आ सकता है।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कर्क राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी।व्यापार में उम्मीद के मुताबिक लाभ होगा। घर से निकलते समय माता पिता का सहयोग लेकर जाएं। सावधान रहें भावुकता में आकर लिया गया निर्णय घातक हो सकता है।जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।नशे के सेवन से दूर रहें।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी।कारोबार में विस्तार हो सकता है. नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।खर्च में बढ़ोतरी से मन कुछ बैचेन रहेगा। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लवमेट के साथ बाहर मूवी देखने या घूमने का प्लान बना सकते हैं।स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।बच्चे आपसे प्रसन्न रहेंगे ।सूर्य भगवान को जल अर्पित करें उससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या राशि :आज का दिन सुंदर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है ।कार्यालय के कार्यों में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो विवाद हो सकता है। वाहन सुख के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। इस राशि के अवैवाहिकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
तुला राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा।शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।कार्यालय में अधिकारियों के सहयोग से नौकरी में पदोन्नति हो सकती है।परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।दोस्तों के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा । सावधान रहें अनावश्यक क्रोध के चलते प्रेमी जोड़ों में विवाद हो सकता है।मामला इतना बढ़ सकता है कि ब्रेकअप तक जा सकता है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृश्चिक राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन बढ़िया है।नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं।घर से बाहर जाते वक्त बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर जाएं।जीवनसाथी का स्वास्थ खराब होने से अस्पताल जाना पड़ सकता है.
धनु राशि : आज का दिन बहुत सुंदर और लाभ दायक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं।शैक्षणिक कार्यों को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपसे नाराजगी जाहिर कर सकती है. वाहन चलाने में सावधानी बरतें।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मकर राशि :आज का दिन सुंदर रहेगा। पति पत्नी में प्रेम बढ़ेगा।माता पिता के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।कारोबार में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है । वाणी में सौम्यता रखे वरना विवाद हो सकता है ।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कुंभ राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा। आध्यात्मिक कार्यो में मन लगेगा।नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है।आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। क्रोध के चलते ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है।खानपान पर ध्यान दें। स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।
मीन राशि : आज का दिन बहुत सुंदर रहेगा। धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।पिता के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।ऑफिस में अधिकारी आपके कार्यों की सराहना कर सकते हैं। कारोबार में कड़े परिश्रम से धन लाभ होगा। आज आप अपनी तकलीफ को जीवनसाथी से शेयर कर सकते हैं।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।